What about Afzal Guru? who attacked Parliament, our temple of democracy, in 2001?
582 views · Published 21 November 2012 · 2:44 · Indexed 8 November 2026
Channel: Bharat Swabhiman · 2012 · Nonprofits & Activism
कसाब को फांसी दिए जाने को स्वामी रामदेव जी ने कांग्रेस का सहानुभूति बटोरने वाला कार्यक्रम बताया है। स्वामी रामदेव जी ने कहा, 'कसाब का साबुन हो या अफजल गुरू का वॉशिंग पाउडर, अब कोई भी इस सरकार के जिद्दी दागों को नहीं धो सकता।' योग गुरु स्वामी रामदेव जी ने केंद्र सरकार से कहा कि अब संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को भी फांसी दे दी जानी चाहिए। स्वामी रामदेव जी ने कहा, 'सरकार ने कसाब का हिसाब करने में काफी देर लगा दी। चलो देर से ही सही, कसाब का हिसाब तो हो गया, अब केंद्र को अफजल गुरू का हिसाब भी तुरंत निपटाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि कसाब को फांसी देकर कांग्रेस सहानुभूति बटोरना चाहती है और इसके जरिए वह अपने ऊपर लग रहे करप्शन के आरोपों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।