Special Report - Predicament of Small Farmers | छोटे किसानों की चिंता

1,378 views · Published 1 April 2015 · 26:48 · Indexed 29 October 2026

Channel: Sansad TV · 2015 · News & Politics

Watch on YouTube

12वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में पहली बार दुनिया भर के कृषि क्षेत्र के दिग्गजों ने छोटे किसानों की समस्याओं पर चार दिनों तक मंथन किया. तमाम पक्षों की पड़ताल के साथ वैज्ञानिक समाधान की कोशिशें भी हुईं. यहां कृषि वैज्ञानिक ही नहीं, बड़ी संख्या में किसान और उद्यमी भी पहुंचे. नेशनल एकेडमी आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और एनडीआरआई ने मिल इसका आयोजन किया था. भारत में 13.78 करोड़ किसान हैं, जिसमें से 11.71 करोड़ छोटे और मझोले हैं. हालांकि इन पर हमारी खाद्य सुरक्षा टिकी हुई है, लेकिन यही सबसे अधिक कष्ट का जीवन बिता रहे हैं. सरकारी योजनाओं का फायदा भी हमारे इन 85 फीसदी छोटे वाले किसानों को नहीं मिल पाता. उनके पास पूंजी की कमी है. इसी नाते बड़ी संख्या में छोटे किसान खेती छोड़ शहरों को पलायन कर रहे हैं. इस मसले पर राज्य सभा टीवी की पड़ताल.
 
Anchor: Arvind Kumar Singh

More from this channel