Tikamgarh News : नगर के दुकानों पर पहुच कर दी दशहरे की शुभकामनाएं "NewsViews360"

54 views · Published 25 October 2018 · 1:21 · Indexed 22 September 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

टीकमगढ़ म.प्र... त्यौहार के बाद बुंदेलखंड अंचल मे दशहरा मिलन की वर्षो पुरानी परंपरा है जिसे लोग काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते है इसी क्रम मे आज पहल सामाजिक संस्था द्वारा शहर के हजारो लोगो अौर व्यापारियो को उनके प्रतिष्ठान पर पहुँचकर पान खिलाये गये । पहल संस्था द्वारा पिछले तीन वर्षो से लगातार इस तरह का दशहरा मिलन समारोह मनाया जा रहा है पहल समिति के अध्यक्ष अभिषेक खरे रानू ने जानकारी देते हुये बताया कि पहल समिति अपनी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत रखने के लिये संकल्पित है इसलिये हमारे द्वारा ऐसे आयोजन कर युवाओ को अपनी परंपराओ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है गौरतलब है कि पहल संस्था द्वारा विशाल दही हाँडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी पिछले  पाँच वर्षो से लगातार आयोजन कर रही है जो एक वृहद स्तर पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मे पहल समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

More from this channel