माघी पूर्णिमा का धार्मिक, वैदिक महत्व, Vedic and Religious Importance Of Maghi Purnima

1,205 views · Published 18 February 2014 · 21:58 · Indexed 23 October 2026

Channel: Astro Vastu Remedies · 2014 · Science & Technology

Watch on YouTube

माघ मास की पूर्णिमा माघी पूर्णिमा कहलाती है। स्नान, ध्यान, दान, पुण्य की दृष्टि से इसका उतना ही महत्व है जितना कार्तिक पूर्णिमा का होता है। हिंदु धर्मदृष्टि में माघ 4 पवित्र महीनों में से एक महीना है। इसलिए प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु इस दिन गंगा में स्नान करने जरूर जाते हैं, अगर गंगाजी दूर हों तो किसी स्वच्छ जलाशय, नदी, तलाब, झरने इत्यादि में स्नान किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जल में सूर्य के उगने से पहले देवताओं का तेज विद्यमान रहता है, यह तेज पाप का शमन करने वाला और पुण्य को बढ़ाने वाला होता है। इसलिए इस दिन सूर्योदय से पहले जब आकाश में तारे मौजूद हों तो नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है। माघी पूर्णिमा के दिन अन्न दान और वस्त्र दान का बड़ा महत्व है, ऐसा शास्त्रों का मानना है।

Join us @ http://www.facebook.com/vaibhava.n.sharma
Subscribe us @ http://www.youtube.com/vaibhava1
Follow us @https://twitter.com/vaibhava
Email - [email protected]
Contact - +91- 9818300146, +91- 9990724131

More from this channel