मिशन 2019 : भ्रष्टाचार से समझौते की राजनीति?

563 views · Published 1 May 2018 · 16:43 · Indexed 31 October 2026

Channel: NDTV India · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

अगर हमें इस देश में भ्रष्टाचार से लड़ना है तो छोटे समझौते नहीं कर सकते. क्योंकि जब हम ऐसे छोटे समझौते करते हैं तो हम हर चीज़ पर समझौता कर लेते हैं. ये शब्द मेरे नहीं हैं पर सुनने में बहुत अच्छे लगते हैं. खासतौर से तब जबकि कोई बड़ा नेता बोले. तो किस समझौते की बात कर रहे थे राहुल गांधी. दरअसल, जुलाई 2013 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया कि अगर कोई सांसद या विधायक दोषी पाया जाता है और उसे दो साल की सजा होती है तो सदन से उसकी सदस्यता तुरंत चली जाएगी. इससे तब की यूपीए सरकार दबाव में आई क्योंकि न सिर्फ उसके एक राज्य सभा सांसद राशिद मसूद पर तलवार लटकी बल्कि सबसे भरोसेमंद सहयोगी लालू प्रसाद पर भी जिन पर चारा घोटाले में जल्दी ही फैसला आने वाला था. तब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश लाने का फैसला किया. इसकी तीखी आलोचना हुई.

NDTV is one of the leaders in the production and broadcasting of un-biased and comprehensive news and entertainment programmes in India and abroad. NDTV delivers reliable information across all platforms: TV, Internet and Mobile.

Subscribe for more videos: https://www.youtube.com/user/ndtv?sub_confirmation=1
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ndtv
Follow us on Twitter: https://twitter.com/ndtv
Download the NDTV Apps: http://www.ndtv.com/page/apps
Watch more videos: https://khabar.ndtv.com/videos?yt

More from this channel