National Voice : अयोध्या में बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है राम जन्मोत्सव
262 views · Published 25 March 2018 · 6:02 · Indexed 1 November 2026
Channel: National Voice · 2018 · News & Politics
National Voice : अयोध्या में बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है राम जन्मोत्सव , भगवान राम का प्राकट्योत्सव मनाने के लिए अयोध्या के मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है . वही रामनगरी में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में बधाई गायन तथा भक्ति संगीत गाये जा रहे हैं .भगवान राम का प्राकट्य त्रेतायुग में चैत्र मास के नवमी तिथि को हुआ था और जिस तरह भगवान के जन्म के समय पूरी अयोध्या ख़ुशी और उल्लास में झूम रही थी उसी उत्साह से अयोध्या में राम नवमी का पर्व मनाने को लेकर सभी मंदिरों में तैयारी कर ली गई है . जिसको लेकर सायंकाल होते ही अयोध्या के सैकड़ो मंदिरों में भगवान राम का भजन व राम कथा का आयोजन किया जा रहा है . भगवान राम के प्राकट्यउत्सव में शामिल होने के लिए लाखो राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या पहुच रहे है .
More from this channel
-
4:13
NationalVoice Exclusive talk with Ex CM Akhilesh Yadav
-
46:23
Debate: कर्जमाफी या मज़ाक!
-
49:43
Debate: बुलेट ट्रेन ज़िद या ज़रुरत!
-
49:38
Debate: कैसे पढ़ेंगे कैसे बढ़ेंगे?
-
44:08
DEBATE: देखिये योगी सरकार में शिक्षा का हाल
-
40:09
DEBATE: योगी सरकार में यूपी का हेल्थ कितना सुधरा?
-
40:00
DEBATE: क्या विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर सियासत करना ठीक है?
-
52:24
DEBATE: मोदी की काशी में हल्ला क्यों है?