Betul News : लिंगभेद की जानकारी के साथ ही बालिकाओं को बताया कैसे बने आत्मनिर्भर "NewsViews360"

159 views · Published 22 September 2018 · 1:21 · Indexed 8 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

लिंगभेद की जानकारी के साथ ही बालिकाओं को बताया कैसे बने आत्मनिर्भर
घोड़ाडोंगरी। निवसीड  संस्था द्वारा रूम टू रीड के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय भवानी मैरिज लॉन में किया ग या। जिसमे स्कूली बालिकाओं को लिंग भेद के बारे में विस्तार से बताते हुए,उन्हें जानकारी दी गयी कि खुद को आत्मनिर्भर बनाने हेतु क्या सफल प्रयास करने चाहिए।  भवानी मैरिज लान में आयोजित बैठक में समाजसेवी उमा गोस्वामी द्वारा स्कूली बालिकाओं को बताया गया कि समाज मे किस तरह लिंग भेद के कारण पुरुषों और स्त्रियों में  असमानता पैदा कर दी गयी है। जबकि राष्ट्र विकास हेतु स्त्रियों की भी सशक्त भागीदारी होती है। निवसीड  द्वारा  रूम टू रीड के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में स्कूली बालिकाओं को सुरेखा चौधरी ने बताया कि जब हम खुद खुद को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यवसाय करती है, तो किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। श्रीमती चौधरी ने  इन चुनैतियो से कैसे निपटते हुए खुद को  स्थापित करे इस पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। आयोजित इस कार्यशाला में कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल,मॉडल हायर सेकण्डरी स्कूल,उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल  में कक्षा 11वी व 12वी की एक सैकड़ा छात्राएं उपस्थित थी। बैठक के आयोजन में निवसीड संस्था के संजय सिंह,पल्लवी टाकरकर, मीना सरनेकर का सहयोग रहा ।

More from this channel