Betul News: मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत "News Views 360"
225 views · Published 29 August 2018 · 2:42 · Indexed 10 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
आठनेर- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के तहत किसानों का 2 करोड़ 72 लाख रुपए के ब्याज माफ किया गया है नगर स्थित आदिवासी मंगल भवन में जिला सहकारी बैंक द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ऋण समाधान रुपए कार्ड वितरण योजना में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष विनय भावसार जिला भाजपा अध्यक्ष बसंत माकोडे जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे जिला सहकारी उपाध्यक्ष गोवर्धन राने एवं संचालक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें आठनेर सहकारी बैंक अंतर्गत आने वाले 1859 किसानों को ऋण माफी योजना के तहत 5 करोड़ 68 लाख रुपए में से 2 करोड़ 72 लाख रुपए के मूलधन ब्याज माफ कर किसानों को बड़ी राहत दी है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी अध्यक्ष विनय भावसार ने बताया कि मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर ऋण माफी योजना में किसानों के ब्याज माफ किए गए हैं और प्रमाण पत्र वितरण किये है जिससे किसानों पर अधिक भार नहीं आएगा और कम बारिश से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी कार्यक्रम में जिला सहकारी उपाध्यक्ष गोवर्धन रानी ने भी अपने भाषण में मध्यप्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवराज सरकार के कार्यकाल में किसानों को समृद्ध और विकसित खेती करने की दिशा में काम किए जा रहे है और किसानों पर कर्ज का बोझ कम करते हुए ऋण माफी योजना का लाभ दिलाया गया है किसानों को बैंक से लेन-देन के लिए रुपे कार्ड वितरण किए जा रहे हैं हिडली के कृषक बंसीलाल साहु दिनु साहु आनंद को इन समाधान योजना में प्रमाण पत्र अतिथि द्वारा वितरण किए गए । कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्य क्ष नरेश फाटे ने भी अपने भाषण में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी दी कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान भी किया गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैतूल सहकारी बैंक के जीएम एके हर्षोला प्रबंधक आर के शिवहरे जगन्नाथ बोरबन सर सुनील सोनी विपीन आर्य ललीत आजाद ओंमकार बारपेटे गणेश लहरपुरे विकेश मालवीय बद्रीनाथ पंडाग्रे गजानन झाड़े मनोज ठाकुर देवेन्द्र अमरूते कृष्णा गायकी मनोज जगताप मंसु चौरे जनपद उपाध्यक्ष संतोष धाकड़ गुलाब चंद सोलंकी राजेश अवस्थी गौरीशंकर आर्य शिवदयाल आजाद मदन आजाद टेटु प्रसाद सेमलकर किशन झपाटे दिनेश झपाटे सहकारी प्रशासक किशनलाल झपाटे गणेश लहरपुरे रामनाथ देशमुख सतीश उईके क्षेत्र के किसान एवं संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे । खरीफ फसल बीमा फिल्म भी शीघ्र ही वितरण किया जाएगा मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के तहत किसानों को राहत प्रदान की गई है वहीं खरीफ फसल बीमा क्लेम 2017 में 4558 जिला सहकारी ऋण उपभोक्ता सदस्यों को 12 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रीमियम राशि भी शीघ्र उनके खातों में जमा कराई जाएंगी शाखा के प्रबंधक जगन्नाथ बोरबन ने बताया कि शासन से प्रीमियम की राशि प्राप्त हुई है जिसे शीघ्र ही किसानों के खातों में प्रीमियम राशि बैंक खातों में जमा की जाएंगी
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट