अमेठी की कलह: विरासत की जंग और तल्ख पर संजय सिंंह से खास बातचीत

3,368 views · Published 30 July 2014 · 4:00 · Indexed 28 October 2026

Channel: APN NEWS · 2014 · People & Blogs

Watch on YouTube

अमेठी में राज परिवार का घमासान चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को पहली पत्नी गरिमा सिंह, बेटे अनंत विक्रम व दोनों बेटियों पर सांसद डॉ. संजय सिंह के आरोपों के बाद विरासत की जंग और तल्ख हो गई। मंगलवार को बेटे अनंत ने बहनों के साथ पिता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की उपेक्षा की है। अनंत ने पिता के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि महाराज ने न तो उनके लिए गाड़ी-बंगला खरीदा, न ही मां के लिए। रही बात मां पर साथ नहीं देने के आरोप की तो महाराज के गोली लगने पर मां ही दोनों बहनों को लेकर लखनऊ पहुंची थीं। वहां से महाराज को इलाज के लिए मां और नाना ही मुंबई ले गए थे। उसके बाद इलाज के लिए मां साथ में लंदन भी गई थीं और नब्बे दिन वहां रही थीं।

More from this channel