देखिये मुद्दा में ' " बैंकिंग सिस्टम पर सवाल, बैंक कंगाल, अमीर मालामाल"

125 views · Published 4 April 2018 · 50:39 · Indexed 22 September 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

देश के बैंकिंग क्षेत्र में वित्त वर्ष 2017 के दौरान कुल 12,553 फ्रॉड के मामले सामने आए। इन सभी फ्रॉड में देश के बैंकिंग क्षेत्र को कुल 18,170 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

इन फ्रॉड्स में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,893 फ्रॉड के मामले सामने आए वहीं रुपये के मामले में पंजाब नेशनल बैंक को 2810 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।
इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक फ्रॉड के ये मामले अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक के हैं। जाहिर है इन आंकड़ों में पंजाब नेशनल बैंक का हाल में सामने आया घोटाला शामिल नहीं है.
एक नजर डालते हैं वित्त वर्ष 2017 में भारतीय बैंकों में हुए प्रमुख घोटालों की संख्या और रकम पर
पंजाब नेशनल बैंक में 189 फ्रॉड के केस हुए जबकि उसे करीब 2810 करोड़ का नुकसान हुआ। बैंक ऑफ इंडिया में 174 फ्रॉड के मामले सामने आए और उसे 2774 कोरड़ का नुकसान हुआ। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 837 घोटाले और उसे 2424 करोड़ का नुकसान हुआ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3893 फ्रॉड के केस सामने आए जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 127 घोटाले और 896 करोड़ का नुकसान हुआ। इंडियन ओवरसीज बैंक में 106 घोटाले और उसे 850 करोड़ का नुकसान हुआ जबकि सेंट्रेल बैंक ऑफ इंडिया में 186 घोटाले और उसे 801 करोड़ का नुकसान हुआ। 

यूको बैंक में 58 घोटाले और 688 करो़ड़ का नुकसान, कॉर्पोरेशन बैंक में 166 घोटाले और 545 करोड़ का नुकसान हुआ जबकि इलाहाबाद बैंक में 63 घोटाले और 512 कोरड़ के नुकसान की बात सामने आयी है। 

Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel