President Shri Ram Nath Kovind presents Rajbhasa Awards 2016 -2017

156 views · Published 15 September 2017 · 18:49 · Indexed 10 November 2026

Channel: Ministry of Information & Broadcasting · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

President of India presents Rajbhasha Awards on the occasion of Hindi Diwas
Following is the full text of President’s address on the occasion: “मैं सभी हिन्दी प्रेमियों और देशवासियों को आज हिन्दी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकानाएँ देता हूँ। साथ ही, सभी पुरस्कार विजेताओं को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ और हिन्दी भाषा के लिए उनके योगदान की सराहना करता हूँ। 'लीला मोबाइल एप'के जरिये हिन्दी सीखने की ऑनलाइन सुविधा लोगों तक पहुँचाने के लिए मैं राजभाषा विभाग की प्रशंसा करता हूँ।
जैसा कि हम सब जानते हैं, भारत की संविधान सभा द्वारा, 14 सितंबर, 1949 की बैठक में देवनागरी लिपि में हिन्दी भाषा को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा, के सुझाव पर इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को याद रखने और हिन्दी के प्रसार के लिए सन् 1953 से 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस मनाया जाता है। हिंदी को संघ की राजभाषा बनाने के संविधान सभा के निर्णय के पीछे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनमानस को जोड़ने में हिन्दी का महत्वपूर्ण योगदान था।
For full text: https://goo.gl/MxXmK5
Courtesy:pib.nic.in

More from this channel