तुलसी के पौधे का क्या है धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व ? Interesting Facts About Indian Rituals

1,844 views · Published 22 December 2016 · 2:10 · Indexed 6 October 2026

Channel: Love Zindagi · 2016 · People & Blogs

Watch on YouTube

क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण के लिए क्या करें ? जीवन में सुख-शांति एवं आर्थिक समृधि लाने के लिए क्या करें ?आस पास के वातावरण में स्वच्छता एवं शुद्धता रखने के लिए क्या करें ? संजीवनी बूटी जैसा पौधा आप घर पर रख सकते हैं ? कैसे ..आइये जानते हैं .

 

तुलसी का पौधा हमारे लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व का पौधा है जिस घर में इसका वास होता है वहा आध्यात्मिक उन्नति के साथ सुख-शांति एवं आर्थिक समृद्धता स्वतः आ जाती है। वातावारण में स्वच्छता एवं शुद्धता, प्रदूषण का शमन, घर परिवार में आरोग्य की जड़ें मज़बूत करने, श्रद्धा तत्व को जीवित करने जैसे अनेकों लाभ इसके हैं। तुलसी के नियमित सेवन से सौभाग्यशालिता के साथ ही सोच में पवित्रता, मन में एकाग्रता आती है और क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। आलस्य दूर होकर शरीर में दिनभर फूर्ती बनी रहती है। तुलसी की सूक्ष्म व कारण शक्ति अद्वितीय है। यह आत्मोन्नति का पथ प्रशस्त करती है तथा गुणों की दृष्टि से संजीवनी बूटी है। तुलसी को प्रत्यक्ष देव मानने और मंदिरों एवं घरों में उसे लगाने, पूजा करने के पीछे संभवतः यही कारण है कि यह सर्व दोष निवारक औषधि सर्व सुलभ तथा सर्वोपयोगी है। धार्मिक धारणा है कि तुलसी की सेवापूजा व आराधना से व्यक्ति स्वस्थ एवं सुखी रहता है। अनेक भारतीय हर रोग में तुलसीदल-ग्रहण करते हुए इसे दैवीय गुणों से युक्त सौ रोगों की एक दवा मानते हैं। गले में तुलसी-काष्ठ की माला पहनते हैं।

☞ Subscribe to our Channel - 
https://www.youtube.com/channel/UCkT07Rbcoxy1bAL_-1WRdXw

☞ ☞ Follow us on Twitter - 
https://twitter.com/ILove_Zindagi

More from this channel