Rahein Khaamosh Hum Kab Tak -Written By :- Dipti Misra || Recited By :- Jaya

3,997 views · Published 17 July 2018 · 2:16 · Indexed 25 September 2026

Channel: Karaokevibesjayagupta · 2018 · Music

Watch on YouTube

Rahein Khaamosh Hum Kab Tak -Written By :- Dipti Misra || Recited By :- Jaya
रहें ख़ामोश हम कब तक, जो बोलें भी तो बोलें क्या
अजब-सी बेक़रारी है, कहीं सिर रख कर रो लें क्या

बहुत-सी रोशनी है फिर भी, कुछ दिखता नहीं हमको
बहुत जागी हैं ये आँखें, कहीं मुँह ढक के सो लें क्या

न जाने कब से दस्तक दे रहा है प्यार से कोई
ये दिल का बन्द दरवाज़ा, कभी हौले से खोलें क्या

सफ़र कटता नहीं तन्हा, बहुत गहरी उदासी है
भुला को उसको इस दिल से, किसी के हम भी हो लें क्या

जिसे हसरत हमारी है, हमें भी उसकी चाहत है
ये राज-ए-जुस्तजु हम भी कभी भूले से खोलें क्या

More from this channel