Tikamgarh News : पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को पूजा जाता हैं "NewsViews360"
26 views · Published 28 September 2018 · 1:42 · Indexed 4 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
टीकमगढ। पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को मनाने के लिए जिले के सभी जलाशयों पर लोगों का भीड़ लगी रही. लोग इस पक्ष में अपने पितरों का नदियों और जलाशयों में जल तर्पण करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए पितरों से कामना करते हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से पित्र पक्ष चालू होता है. इन दिनों लोग अपने पितरों को 15 दिनों तक सुबह-सुबह जल तर्पण करते है, और फिर घर पर आकर पूजा अर्चना कर पितरों भोजन करवाते हैं. जिसमे 5 लोगों के नाम से भोजन रखा जाता है जिसमें 2 हिस्से का भोंजन मकान के छत पर पितरों के नाम का कौआ को खिलाया जाता है, एक भोजन काले कुत्ते को, एक भोजन गाय को, और एक भोजन कन्या को खिलाया जाता है. प्रतिदिन यह सभी भोजन पितरों के नाम का होता है और पितृ किसी न किसी रूप में आकर इस भोजन को करते है और अपने परिवार वालों को आशीर्वाद देकर जाते हैं. इस पक्ष में लोग पितरों को पानी देकर उनकी तिथि अनुसार पंडितों से श्राद्ध करवाकर पंडितों भोंजन भी करवाते हैं, जिससे पितृ प्रशन्न होते हैं. लोग पहले दिन वेदमंत्रों का उच्चारण कर पितरों को जलाशयों पर लेने जाते हैं और 15 दिनों बाद फिर जलाशयों पर ही विदा करते हैं. सुबह-सुबह रोज जलाशयों में पितरों को पानी देते वक्त हाथ मे कुस की अगूंठी पहनी जाती और फिर हाथ मे कुसा लेकर जलाशयों में खड़े होकर पूर्व दिशा में सूर्य देव और दक्षिण में पितरों और उत्तर दिशा में ऋषि मुनियों को जल तर्पण किया जाता है. जल देने से पहले तीनों दिशाओं में काला तिल जवा और चावल छोड़े जाते हैं, ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट