BANDA NEWS: विकास यात्रा के बीच शिक्षा के बदहाल स्थिति की सच्चाई....""NEWSVIEWS360""
394 views · Published 6 August 2018 · 2:51 · Indexed 23 September 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बंडा । भले ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शिक्षा व्यवस्था के नाम पर लाखो रूपये खर्च कर रहे हो लेकिन जरूरतमंद बच्चो को उसका लाभ नही मिल रहा है। सरकारी स्कूल और बदहाल शिक्षण व्यवस्था का ताजा उदाहरण तब देखने मिला जब हमारी मीडिया टीम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंडा में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सरकारी स्कूल के एक कमरे में एक साथ दो कक्षाएं संचालित हो रही है। स्कूल में बच्चो की संख्या 1440 है। जिनमें से प्रतिदिन 700 छात्र स्कूल नियमित आते हे। जिस दिन पूरे छात्र स्कूल पढने आते है उस दिन शिक्षिको की कमी सबसे ज्यादा होती है। वर्तमान में कुल 18 शिक्षक शिक्षिकाएं पदस्थ जिनमें से हाईस्कूल में 13, हायर सेकेन्डरी में 8 पद खाली है। लंच के समय खाली हो जाता है आधा स्कूल स्कूल खुलने के समय छात्रो की संख्या सबसे ज्यादा होती है लेकिन बीच में लंच के समय स्कूली छात्र अपना अपना बैग लेकर घर के लिए रवाना हो जाते है। जब इस संबध में हमारी मीडिया टीम ने स्कूली छात्रो से पूछा तो उन्होने बताया कि 2 पीरियड के बाद कक्षाओ में शिक्षक पढ़ाने नही आते इसलिए हम लोग घर चले जाते है। अधिकांश शिक्षको का मोबाइल पर रहता है ज्यादा ध्यान जब हमारी टीम स्कूल औचक निरीक्षण करने पहुंची तो अधिकाश शिक्षक पढाने की जगह मोबाइल चलाते दिखे अगर ऐसा ही चलता रहा तो प्रदेश में स्कूलो का स्तर कभी नही सुधरेगा। शासन को चाहिए की स्कूलो में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इनका कहना है। कुछ बच्चो के बैग चोरी हो गए थे इसलिए लंच के समय बैग लेकर बाहर चले जाते है। और शिक्षको की कमी के कारण छात्रो की पढाई प्रभावित हो रही है। एन आर चौधरी प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंडा, अगर बच्चे लंच के समय बैग लेकर जाते है तो इस विषय में प्राचार्य को निर्देशित किया जायेगा और जल्द कार्रवाई की जावेगी । अमित यादव ब्लाक शिक्षा अधिकारी बंडा ,
More from this channel
-
3:29
AU के छात्र संघ चुनाव में सपा ने लहराया परचम की जोरदार वापसी "NEWSVIEWS360"
-
3:09
Celebrate this Diwali in a Entirely New Style.. Happy Diwali..
-
1:48
Returning of dhoom 4 "NewsViews360"
-
2:27
King of Indian cuisine KHICHDI... भारतीय व्यंजनों का ब्रांड अम्बैसेडर बानी खिचड़ी..
-
6:08
जानियें क्या है आधार कार्ड का अन्य दस्तावेजों से लिंक करनें से हमारा नुकसान.......
-
2:28
जाने तत्कालीन FDI का सच..."NewsViews360"
-
1:52
दिल चुराने वाली सचाई पर आधारित है फिल्म कडवी हवा ...
-
2:51
These Businessmen believes in Charity....