स्वदेशी चाय वाला जगा रहा है देशभक्ति का जोश

303 views · Published 13 August 2018 · 1:15 · Indexed 29 October 2026

Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

हुनर किसी परिचय का मोहताज नहीं होता है, क्या अपने कभी सोचा है कि एक चाय वाला समाज सेवा और देश भक्ति का इतना बड़ा काम कर सकता है, जिस काम को करने के लिए बड़ी बड़ी कार्पोरेट कंपनियां और राजनेता बस सोचते ही रह जाते है। 
हम बात कर रहे हैं स्वदेशी चाय वाले की| स्वदेशी का नाम सुनते ही अपनेपन का भाव स्वयं से जागृति हो जाता है।
संसकृतिक विरासत को संजोए हुए स्वदेशी चाय वाला 14 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत मां की भव्य झांकी रहेगी जिसके माध्यम से भारत के वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक दशा को हूबहू दिखाने का प्रयास किया गया है। झांकी की तैयारी की कुछ झलकियां हम देख सकते है।

More from this channel