जानिये नवरात्री की नवमी तिथि पर माँ सिद्धिदात्री व राम नवमी में श्री राम की कैसे पाए कृपा

1,086 views · Published 19 April 2013 · 20:05 · Indexed 25 October 2026

Channel: Astro Vastu Remedies · 2013 · Science & Technology

Watch on YouTube

नव दुर्गा की नवीं शक्ति है माँ सिद्धिदात्री जो सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। कमल के आसन पर विराजमान देवी हाथों में कमल, शंख, गदा, सुदर्शन चक्र धारण किए हुए हैं। भक्त इनकी पूजा से यश, बल और धन की प्राप्ति करते हैं। सिद्धिदात्री की पूजा के लिए नवाहन का प्रसाद, नवरस युक्त भोजन तथा नौ प्रकार के फल-फूल आदि का अर्पण करना चाहिए। इस तरह नवरात्र का समापन करने वाले भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सिद्धिदात्री देवी सरस्वती का भी स्वरूप हैं, जो श्वेत वस्त्रालंकार से युक्त महाज्ञान और मधुर स्वर से भक्तों को सम्मोहित करती हैं।

समस्त विघ्ननाशक, सिद्धिदायक मंत्र-

सर्वबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरी।
एवमेव त्याया कार्य मस्माद्वैरि विनाशनम्‌॥

साथ ही आज राम नवमी भी है ।

विनम्र और सौम्य प्रवृति के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन के सुअवसर पर आज चैत्र शुक्ल मास के नवमी तिथि को रामनवमी का विशेष पर्व मनाया जाता है ।  पौराणिक कथानुसार आज ही के दिन त्रेता युग में रघुकुल शिरोमणि महाराज दशरथ के यहां अखिल ब्रह्माण्ड नायक भगवान विष्णु ने पुत्र के रूप में जन्म लिया था. भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम को भक्तगण उनके सुख-समृद्धि, पूर्ण व सदाचार युक्त शासन के लिए याद करते हैं ।  इस पावन अवसर पर यथा शक्ति रामायण का पाठ करे और दिन में ठीक 12 बजे श्री राम का जन्म स्वाश्य मनाये । 
 
श्री राम की आराधना हेतु ध्यान मंत्र -
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:॥ 

श्री राम का सर्व सम्पदा व लक्ष्मी दायक मंत्र, राम रक्षा स्तोत्र का सर्व सम्पदा व लक्ष्मी दायक यह मंत्र धन प्राप्ति में बहुत सहायक है- 
आपदाम अपहर्तारं दातारं सर्व सम्पदाम। लोकाभिराम श्री राम भूयो भूयो नमाम्यहम॥

CLICK HERE TO SEE MORE INFORMATIVE AND POWERFUL ASTROLOGY SOLUTION VIDEOS

https://www.youtube.com/watch?v=-R5BPUY0Mvk

https://www.youtube.com/watch?v=qzLs36rGHvw

https://www.youtube.com/watch?v=OvSFt2zVu3o

https://www.youtube.com/watch?v=Yt5LJ96CUS4

https://www.youtube.com/watch?v=rbezBltocGA

https://www.youtube.com/watch?v=eMEXHThG5IM

https://www.youtube.com/watch?v=Ekvs8Ozsd2w

More from this channel