संघर्ष समिति के नाम पर काँग्रेस नेताओ की राजनीति ,विधायक का पुतला फूँकने का प्रयास ,पुलिस ने छीना

88 views · Published 23 December 2017 · 0:30 · Indexed 20 October 2026

Channel: News Views 360 · 2017 · People & Blogs

Watch on YouTube

मालीपुरा जोड़ से लेकर पुराना बसस्टैंड तक पुराना हाईवे रोड़ काफी जर्जर हालत में पहुंच चुका था। अलीपुरवासी व अंचलवासी बहुत परेशान थे बरसात में पानी भरने के कारण गड्डे में कई लोग गिर जाते थे, उसके निर्माण को लेकर अलीपुर संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले माह ज्ञापन धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मास्क प्रदर्शन, महिलाओं का प्रदर्शन, अर्द्धनग्न प्रदर्शन के साथ नौ दिन तक कई प्रदर्शन किए गए। प्रशासन द्वारा धरना खत्म करवाने के लिए कई बार प्रयास किए गए अंत में आष्टा विधायक रंजीतसिंह गुणवान ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर कथित रूप से भूमिपूजन कर रोड़ निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया दिया जो काफी धीमी गति से कुछ दिन ही चला। पुराने रोड़ पर कुछ जगह मुरम कुछ जगह बड़ी-बड़ी गिट्टी डाल दी गई व काम बंद कर दिया गया। वर्तमान में दिन-रात में कई ग्रामीण कई दुकानदार यहां तक की छात्र-छात्राओं को चोट लग रही है। कई लोग गिरने से कई लोग गिट्टी उचकने से घायल हो रहे है। अलीपुर संघर्ष समिति के संयोजक व कांग्रेस नेता घनश्याम जांगड़ा ने कहा कि प्रशासन व विधायक ने हमारे साथ धोखा किया है। अलीपुर क्षेत्र हमेशा से ही उपेक्षित रहा है। जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र की ओर ध्यान नही देते है। इससे नाराज संघर्ष समिति के बेनर तले कॉंग्रेस के नेताओ ने विधायक का पुतला फूँकने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया और विधायक का पुतला जलने नही दिया !इस पर कॉंग्रेस नेता घनश्याम जांगडा ने कहा अगर शीघ्र उक्त रोड़ का निर्माण नही होता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते है। इसको लेकर हम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता घनश्याम जांगड़ा,  प्यारे पटेल, राजेन्द्र जैन, नवेद पठान, वीरेन्द्र ठाकुर, रशीद नेताजी, गुड्डू खां, राजकुमार मालवीय, आशु शर्मा, चिंटू मालवीय, सलमान खान, दीपक नामदेव, मयूर नागर, अय्यूब बाबा, रेवाराम विश्वकर्मा, फारूख पहलवान, निखिल मालवीय, इस्माईल अंसारी, अस्सू खां, जुगल मालवीय, अरूण राजपूत, मंजू ठेकेदार, इमरान नाका सहित अनेक अलीपुरवासी मौजूद थे।

More from this channel