APN Special Report : बीजेपी मालामाल, कांग्रेस कंगाल !
113 views · Published 11 April 2018 · 21:36 · Indexed 20 September 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
लक्ष्मी की अजीब माया है... सत्ता मिली नहीं कि उस पर लक्ष्मी मेहरबान हो जाती है... सत्ताधारी पार्टियों पर राजनीतिक चंदे के तौर पर सिक्के बरसने लगते हैं... और सत्ता गवांते ही लक्ष्मी भी रूठ जाती है... लक्ष्मी के रूठने और मानने के इस खेल को कांग्रेस और बीजेपी से बेहतर भला कौन समझ सकता है... सत्ता मिलने से पहले तक जो बीजेपी चंदे को तरस रही थी वो आज मालामाल है... देश-विदेश हर तरफ से बीजेपी की झोली में सिक्के बरस रहे है...बीजेपी का खजाना लगातार बढ़ता जा रहा है...सत्ता मिलते बी बीजेपी धनकुबेर बन गई है वहीं सत्ता गंवाते ही कांग्रेस कंगाल बन गई है... कांग्रेस का खजाना खाली होता जा रहा है और चंदा देने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है... अब तक जो लोग कांग्रेस के लिए अपना खजाना खोले रहते थे वो सत्ता गंवाते ही कांग्रेस से दूर हो गए है... अब लगता है उन्हें बीजेपी रास आने लगी है...तभी तो बीजेपी लगतार अमीर होती जा रही है और कांग्रेस कंगाल... 2015-16 के मुकाबले बीजेपी की कमाई में 81 फीसदी का इजाफा हुआ है... हाल ये है कि देश के 6 राष्ट्रीय पार्टियों की कुल कमाई मिलाकर भी बीजेपी की आधी है...राष्ट्रीय दलों को कुल 1,559 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं... इसमें करीब दो तिहाई हिस्सा बीजेपी को ही मिला है...राजनीतिक चंदा हासिल करने के मामले में बीजेपी ने रेकॉर्डतोड़ बढ़त हासिल की है... वित्त वर्ष 2016-17 में 81 पर्सेंट की ग्रोथ के साथ बीजेपी ने सबसे ज्यादा 1,034 करोड़ रुपये की कमाई की है... यही नहीं 7 राष्ट्रीय दलों में से उसकी अकेले की कमाई अन्य 6 पार्टियों को मिलाकर भी दोगुनी है... बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, तृणमूल, सीपीएम, सीपीआई और एनसीपी जैसे राष्ट्रीय दलों को कुल 1,559 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं... इसमें करीब दो तिहाई हिस्सा बीजेपी को ही मिला है... आमतौर पर केंद्र की सत्ता पर काबिज दल को सबसे अधिक चंदा मिलता है, लेकिन बीजेपी ने यूपीए की दौर की कांग्रेस को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है... बीजेपी पर लक्ष्मी पूरी तरह से मेहरबान है... आज हर तरफ से बीजेपी पर पैसों की बरसात हो रही है...जनता के अच्छे दिन का तो बता नहीं लेकिन बीजेपी के अच्छे दिन जरूर आ गए हैं...चंदा देने वाले लोग बीजेपी पर दिल खोल कर पैसा बरसा रहे है Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/