पूरे देश में RJS सकारात्मक भारत के लिए बैठक की दूसरी श्रंखला का आगाज़
82 views · Published 29 August 2018 · 7:31 · Indexed 10 November 2026
Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics
सकारात्मक भारत अभियान की सूत्रधार टीम आरजेएस (राम जानकी संस्थान) द्वारा दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नई अनाज मंडी के व्यापारियों और सकारात्मक पत्रकारों के साथ आरजेएस सकारात्मक बैठक की दूसरी श्रृंखला का आगाज़ कर दिया गया है, जो 31 दिसंबर2018 तक विभिन्न वर्गों के साथ पूरे देश में चलेगा। 20जनवरी 2019 को बैठक के आयोजकों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य अभिनंदन और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। . खास बात यह है कि इन बैठकों का आयोजन स्वयं पत्रकार एवं समाजसेवी कर रहे हैं ,ताकि समाज में फैली नकारात्मकता दूर हो और समस्त भारतवासियों का दृष्टिकोण सकारात्मक बन सके। पिछले 12, अगस्त को बैठक करनेवाले आठ राज्यों के आयोजकों को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर,नई दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है।