देखिये "मुद्दा" में " राज्यसभा में कांग्रेस कमजोर, बीजेपी मजबूत विपक्ष पर भारी, बीजेपी की तैयारी "

95 views · Published 24 March 2018 · 48:35 · Indexed 20 September 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

साल 2019 में लोकसभा के चुनाव होने हैं... ऐसे में बीजेपी अभी से ही अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गई है... पीएम मोदी ने ऐसे में बीते दिन बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में अपने सांसदों और मंत्रियों को 2019 के लिए जीत का नुस्खा सुझाया है... पीएम ने साफ निर्देश दिया है कि सभी बीजेपी सांसद और मंत्री अपने अपने क्षेत्र में जाकर जनता के सामने सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा करें... और साथ ही उनको बताए... कि कैसे सदन में उन कानूनों को बनाने की राह में कांग्रेस समेत विपक्ष अड़ंगा लगा रहा है... जो जनता की हितों से जुड़े हैं...बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे

शुक्रवार को राज्यसभा की 59 सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे आने के बाद उच्च सदन में बीजेपी के सांसदों की संख्या 58 से बढ़कर 68 हो गयी है और वो सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। बीजेपी के साथियों को मिलाकर एनडीए का आंकड़ा राज्यसभा में 86 हो गया है. हालांकि यह आंकड़ा राज्यसभा में बहुमत के लिए जरूरी 123 सीटों से काफी नीचे है लेकिन उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने जिस तरह एकजुट विपक्ष को मात देते हुए राज्य की 10 में से 9 सीटें जीती हैं उससे पार्टी के हौसले बुलंद हैं।  
उधर राज्यसभा के चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी की संसदीय दल की दिल्ली में बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से जनता के बीच जाकर काम करने की हिदायत दी। पीएम ने कहा कि कैसे विपक्ष की वजह से जनता से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है , विकास कार्यों में विपक्ष द्वारा अड़ंगा डाला जा रहा है...इन सभी विषयों के बारे में जनता को बताया जाए...साथ ही पीएम ने सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने की भी बात कही
इस दौरान PM मोदी ने मिशन-2019 के लिए सांसदों को प्रोत्साहित भी किया... साथ ही निर्देश दिया कि बीजेपी सांसद अपने-अपने लोकसभा के 2000 काम करने वाले कार्यकर्ताओं का चयन करें और उन सभी से लगातार मुलाकात करें

Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel