अद्भुत-सभ्यता द्वार,पटना 'GATEWAY OF INDIA' से ऊँचा है | Sabhyata Dwar Exclusive

4,490 views · Published 23 May 2018 · 3:36 · Indexed 12 October 2026

Channel: Bharat Live · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और नयी दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर गंगा के तट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट 'सभ्यता द्वार' बन कर तैयार हो गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस 'सभ्यता द्वार' का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद लोग हरियाली और रोशनी के साथ चमचमाते सभ्यता द्वार को देख पायेंगे. गांधी मैदान के उत्तर बापू सभागार और ज्ञान भवन के बीच गंगा के तट पर सभ्यता द्वार सज-धज कर पूरी तरह तैयार है.
'सभ्यता द्वार' में पत्थर लगाने का काम पूरा होने के साथ लाइटिंग का काम भी पूरा हो गया है. 32 मीटर ऊंचा और आठ मीटर चौड़ा सभ्यता द्वार के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सभ्यता द्वार के शीर्ष पर चार शेर वाला अशोक स्तंभ है, जो रात में रोशनी से जगमग करेगा. सभ्यता द्वार पर राजस्थान से मंगाये गये रेड एंड व्हाइट सैंड स्टोन लगाये गये हैं. भवन निर्माण विभाग ने सभ्यता द्वार के आसपास बागवानी कर इसे खूबसूरत बनाया है. 

'सभ्यता द्वार' पर महापुरुषों की उक्तियां लिखी गयी है. एक तरफ महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक, तो दूसरी तरफ महावीर और मेगास्थानीज की उक्ति को स्थान दिया गया है. पटना का नया लैंडमार्क बननेवाला 'सभ्यता द्वार' बिहार को गौरव दिलाने वाले महापुरुषों की याद दिला रहे हैं. .

More from this channel