कितनी सार्थक है भाजपा की ये जीत?

114 views · Published 24 December 2014 · 10:12 · Indexed 24 October 2026

Channel: NewsClickin · 2014 · News & Politics

Watch on YouTube

न्यूज़क्लिक ने हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर और झारखण्ड विधानसभा चुनावों पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया के असोसिएट एडिटर शंकर रघुरमन से बात की। शंकर के अनुसार जम्मू क्षेत्र में भाजपा हिन्दुओं के ध्रुवीकरण में सफल हुई है इसीलिए वह इस इलाके की लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। पर जहाँ तक कश्मीर की बात है भाजपा का प्रदर्शन इस कदर ख़राब रहा है कि ऊसके एक उम्मीदवार को छोड़ कर सभी को अपनी जमानत तक खोनी पड़ी। गठबंधन के सवाल पर शंकर मानते हैं कि यूँ तो पीडीपी और भाजपा वैचारिक तौर पर दो विपरीत ध्रुव हैं पर इस अवसरवाद की राजनीति में अगर ये साथ आए तो कोई ताजुब की बात नहीं होगी। वहीँ झारखण्ड में भी भाजपा का मत प्रतिशत लोकसभा के मुकाबले 9 प्रतिशत गिरा है। झारखण्ड में अनेंय गठबंधन के लचर प्रदर्शन ने भाजपा गठबंधन की जीत का रास्ता बनाया है। यह भाजपा के विकास के एजेंडे की जीत नहीं है।

More from this channel