अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब
706 views · Published 15 November 2017 · 3:04 · Indexed 12 November 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
गुजरात चुनाव के चलते हर रोज़ कुछ नया देखने को मिल रहा हे ,कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगे हुए हे , इस चुनाव में जहा एक तरफ rahul काफी आक्रामक दिखाई दे रहे हे वही दूसरी और बीजेपी काफी शांत और अपनी विकास नीति पर चलती दिकहि दे रही हे, आये दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी अपनी रल्लिओं और भाषणों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते दिखते हे अपने भाषणों में राहुल कभी gst ,नोटेबंदी , बेरोज़गारी को मुद्दा बनाते , कभी मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहते की भ्रस्टाचार के मामले में आप देश के चौकीदार नहीं भागीदार हे, तो कभी मोदी के विकास मॉडल को पागल बताते नज़र आये, राहुल ने मोदी पर हमला करने की कोई कसर नहीं छोड़ी , अब इसके पलटवार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में हुए एक समारोह में राहुल गाँधी द्वारा गुजरात में उठाये सवालो का करारा जवाब दिया , शाह ने कहा की कि कांग्रेस पार्टी एजेंडा लेस, विजन लेस, लीडर लेस पार्टी है और वे विकास के किसी भी मुद्दे पर राहुल गांधी चर्चा करें बीजेपी चर्चा के लिए तैयार है. गुजरात मॉडल में सभी की तरक्की नहीं होती सिर्फ कुछ लोगों की होती है, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि राहुल जी घूम-घूम कर कह रहे हैं कि गुजरात में कोई रोजगार नहीं है. जबकि अमेठी से कई लोग गुजरात आकर काम कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद ज्यादा समय तक सत्ता में कांग्रेस रही, लेकिन अमेठी जाकर लोग देख लें कितना विकास है. हाल ही में मैंने अमेठी में कलेक्ट्रेट ऑफिस का उद्घाटन किया है. गुजरात के कलेक्ट्रेट ऑफिस विज्ञान भवन की तरह हैं. साथ ही बेरोज़गारी के मुद्दे पर कहा की रोजगार के मुद्दे पर ने कहा कि 125 करोड़ के देश में युवाओं को कोई भी पार्टी नौकरी नहीं दे सकती. बस उन्हें स्वरोजगार के जरिए सशक्त बना सकते हैं. शाह ने राहुल पर भी सवाल कि पहले कांग्रेस स्पष्ट करे कि वो किसके चेहरे पर चुनाव लड़ रही है ,अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल चुनाव के वक्त ही जनता के बीच नहीं जाते हैं बल्कि हर समय रहते हैं. हम जनता के बीच में रहते हैं और जनता की सहायता करने की हमेशा कोशिश करते हैं. हम कांग्रेस पार्टी नहीं जो बाढ़ के समय फाइव स्टार होटल में जाकर रहते हैं. अब चुनाव की ये जुबानी जंग क्या रंग लेती हे ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple