BANDA NEWS: शाला में अव्यवस्थाएं देख जताई नाराजगी....""NEWSVIEWS360""

188 views · Published 1 May 2018 · 1:07 · Indexed 4 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · People & Blogs

Watch on YouTube

बंडा ब्लाक के ग्राम झागरी प्राथमिक शाला में शिक्षको की मनमानी एवं शाला बंद होने से वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत करने पर शुक्रवार को शा.प्राथमिक झागरी स्कूल का सागर एपीसी आर.सी मिश्रा एवं जनपद शिक्षा केन्द्र नरहरि आठिया द्धारा आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय शाला में पढने वाले 70 छात्र में से 1 छात्र उपस्थित मिला। प्रधानध्यापक सुनील कुमार जैन के सत्र 2017- 2018 की गणवेश वितरण की सम्पूर्ण जानकारी नही दी। 93 में से 71 बच्चो की राशि जमा करना बताया गया जिसमें पासबुक में आहरण नही दिखाया शा. अभि शाला में उपस्थित नही है। कैशबुक आदि घर पर रखे है। दाखिल खारिज में अभी तक किसी भी बच्चे को प्रवेश नही दिया गया। शौचालय में ताला डला हुआ था जिसका उपयोग नही किया जाता संस्था प्रमुख का रखरखाव ठीक नही है छात्र उपस्थिति पंजी में छात्रो की उपस्थिति नही डाली गई। संस्था प्रमुख द्धारा शास अभिलेख का संधारण नियमानुसार नही किया जा रहा है और न ही संस्था में वित्तीय अभिलेख एवं परीक्षा परिणाम पंजी संस्था में नही पायी गई। 


   इनका कहना है।

मैने भी शा., प्राथमिक शाला झागरी का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण का पंचनामा रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।


अमित यादव ब्लाक शिक्षा अधिकारी बंडा, 


आज सागर एपीसी साहब द्धारा झागरी प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया जिसमें शाला प्रधानध्यापक द्धारा अनेको लापरवाही देखने को मिली है।

More from this channel