Truth of Blackmoney-Swami Ramdev
1,787 views · Published 21 March 2013 · 6:59 · Indexed 4 November 2026
Channel: Bharat Swabhiman · 2013 · Nonprofits & Activism
बडे-बड़े घोटाले, करोड़ो की कमीशन, अमूल्य भूसम्पदाओं को कोड़ियों के दाम बेच कर मिली दलाली ?? आखिर ये धन रखे कहाँ स्विट्जरलेंड की बैंक तो आजकल इन्हे गेट से ही भगा देती है कहती है तुम्हारे बाबा रामदेव के कारण हमारा तो धंधा ही बंद हो रहा है काही और जाकर धन ठिकाने लगाओं । परेशान भ्रष्टाचारियो ने भी सोचा बार बार विदेश जाएंगे तो लोग सोचेंगे की क्यो जा रहे है सो उन्होने यही पर विदेशी बैंक खुलवा दिये जो होम डीलेवरी देते है पिज्जा हट की तरह क्विक सर्विस अब धीरे-धीरे गोल्ड, रियल स्टेट, शेयर, आईपीएल आदि के जरिये ये काला धन सफ़ेद करते जा रहे है पर ये धन इतना ज्यादा है की की 2014 के पहले पूरा काला नहीं हो सकता इसलिए जैसे कैसे इस चुनाव में कथित धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाले फिर ढेर सारे सफ़ेद धन के साथ रिटायरमेंट भी चलेगा । देश के'सो काल्ड'बुद्धिजीवी भी इसे समझ नही पा रहे है। बेकारके विषय पर सर्वे करने वाले मीडिया को चेलेंज है की वो ये पता लगाए की देश के वर्तमान और भूतपूर्व नेताओ और उनके चाटुकार अफसरो के नाम पर या उनके रिश्तेदारो के नाम पर कितनी जमीन है । दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा .... पर हम जानते है ऐसा नहीं होगा ... मीडिया ऐसा घोर पाप कभी नहीं करेगा । और हम भी इस लेख को पढ़ कर भूल जाएँगे और यदि किसी की संपती ढूँढेंगे भी तो ईमानदारों की जिनके पास उसका हिसाब है । वाह रे भारतीय गुलामो । पहले अंगेजों की गुलामी फिर अग्रेज़ी की गुलामी और अब काले अंग्रेज़ो की गुलामी । हमारे भाग्य मे यही लिखा है ।