खुद पर हमले का राजनैतिक फायदा ले पाएंगे जिग्नेश?

80 views · Published 6 December 2017 · 1:34 · Indexed 26 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

दलित समाज की पहचान बन चुके दलित नेता जिग्नेश मेवानी गुजरात के बनासकांठा की वडगाम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस सहित कई पार्टियों का उन्हें समर्थन हासिल है. 5 दिसंबर को जिग्नेश पर हमला हुआ. उनके काफिले की कार के शीशे तोड़े गए. Un पर यह तीसरा हमला था. इस हमले के बाद जिग्नेश ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए.
जिग्नेश ने ट्वीट कर इस हमले की जानकर दी दोस्तों आज मुझ पर बीजेपी के लोगोने तकरवाड़ा गांव में अटैक किया, बीजेपी भयभीत हो गयी है इसलिए ऐसी हरकत कर रही है पर में तो एक आंदोलनकारी हूँ, न डरूंगा न तो झुकुगा पर बीजेपी को तो हराऊंगा इसके बाद ही जिग्नेश ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए कहा की
सादर प्रणाम - में भी गुजरात का बेटा हूं मोदीजी दिल बड़ा रखा करो छाती भले 56 इंच की हो न हो। जो जीत रहा हो उस पर हमला करवाओ, ये आईडिया आपका है या अमित शाह का क्योकि ये गुजरात की तो परंपरा है नही। जिग्नेश की तरफ से कहा गया की उनका राजनीती में आना कई लोगों को खल रहा हे , उन्होंने कहा कि वो सिर्फ चुनाव ही नहीं लड़ रहा है, बल्कि बोल भी रहा है. इससे बीजेपी परेशान है. गुजरात में दलितों की हालत काफी खराब जिसके चलते बीजेपी के हाथ से सत्ता खिसक रही हे, इसलिए बीजेपी कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आये हे , और ये भी कहा की जिग्नेश पर हुए हमले उन्हें और मजबूती मिलेगी।

More from this channel