BlackBerry ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

118 views · Published 14 March 2017 · 0:40 · Indexed 28 October 2026

Channel: Fiiber · 2017 · Science & Technology

Watch on YouTube

हाल ही ब्लैकबेरी ने KeyOne स्मार्टफोन लॉन्च किया है. अब कनाडा की यह कंपनी एक दूसरे स्मार्टफोन के साथ हाजिर है. काफी पहले से इसकी लीक्ड रिपोर्ट आती रही हैं और अब इसे आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है. BlackBerry Aurora फिलहाल इंडोनेशिया के कुछ रीटेल वेबसाइट्स पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इस वेबसाइट पर इसकी कीमत 34 लाख इंडोनिशियन रूपया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ब्लैकबेरी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया जाएगा. इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलने वाला कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, WiFi और GPS जैसे फीचर्स भी हैं.

For more gadget reviews visit http://www.youtube.com/channel/UCJOSZDgVu_jr9TL4XABjPRw

More from this channel