रणनीति : हत्यारी भीड़, बेलगाम!

4,324 views · Published 2 July 2018 · 16:40 · Indexed 24 September 2026

Channel: NDTV India · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

बेकाबू भीड़ के हाथों लोगों की हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कभी बच्चा चोरी के शक में, कभी गोकशी के शक में. ताजा मामला रविवार दोपहर को महाराष्ट्र के धुले का है. सिर्फ अफवाह पर भीड़ बेकाबू हो गई और नाथ गोसावी समुदाय के भीक्षा मांगने वाले 5 लोगों को पीट पीटकर मार डाला. दूसरी तस्वीर महाराष्ट्र के ही मालेगांव की है.. जहां बच्चा चोरी की अफ़वाह पर एक ही परिवार के पांच लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई. हालांकि पुलिस ने पांचों को हिंसक भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया. तीसरी तस्वीर चेन्नई की है, जहां बच्चा चोरी के शक में ठेके के दो मज़दूरों की भीड़ ने पिटाई कर दी. महाराष्ट्र के धुले के मामले में रविवार को 5 भिक्षुओं को धुले से 140 किमी दूर एक भीड़ ने इसलिए मार डाला, क्योंकि वो एक घर में जाकर खाना मांग रहे थे और इसी दौरान एक बच्चे से बात कर ली. बस बच्चा चोरी करने लवाले गिरोह की अफवाह उड़ और भीड़ ने उन्हें मार डाला.

NDTV is one of the leaders in the production and broadcasting of un-biased and comprehensive news and entertainment programmes in India and abroad. NDTV delivers reliable information across all platforms: TV, Internet and Mobile.

Subscribe for more videos: https://www.youtube.com/user/ndtv?sub_confirmation=1
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ndtv
Follow us on Twitter: https://twitter.com/ndtv
Download the NDTV Apps: http://www.ndtv.com/page/apps
Watch more videos: https://khabar.ndtv.com/videos?yt

More from this channel