खुरई news: गृहमंत्री ने किया सिंधी धर्मशाला का भूमिपूजन.....""NEWSVIEWS360""
437 views · Published 10 August 2018 · 1:30 · Indexed 12 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
खुरई। प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को खुरई के संतकंवरदास वार्ड में 20 लाख की लागत से बनाई जा रही सिंधी धर्मशाला का भूमिपूजन किया। इसमें पूर्व नगदा सरपंच मुकेश सिंह और उनके 200 साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री सिंह ने डोहेला मंदिर और पातालिया हनुमान मंदिर पूजा अर्चना की। सिंधी धर्मशाला का भूमिपूजन करने पहुंचे मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सिंधी समाज संघर्ष करने वाला और सेवाभावी समाज है। उनकी मेहनत, संघर्ष, विनम्रता और सेवा भाव ने ही उन्हें उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। सिंधी समाज में बहुत से गुण हैं, जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है। इस समाज के बड़े पूंजीपतियों को भी गरीब की सेवा करने हुए देख जा सकता है। श्री सिंह ने समाज से मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार माना। दो सौ हुए भाजपा में शामिल गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में नगदा सरपंच मुकेश सिंह ठाकुर, बादल सिंह ठाकुर के साथ करीब दो सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनका स्वागत करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई में विकास के लिए उन्हें सभी के सहयोग की जरूरत है। सभी के साथ आने से ही खुरई को नंबर एक विधानसभा बनाने का संकल्प पूरा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासन वाली पार्टी है। भाजपा में गरीब परिवार से आए देश को समर्पित नेता अटलबिहारी वाजपेई और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनाए जाते हैं। दूसरी पार्टियों में एक परिवार का ही कब्जा रहता है। यही वजह है कि पूरे देश में एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस अब सिमट कर डेढ़ राज्यों तक रह गई है। कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में गरीबों के लिए कोई योजना नहीं दी। बीते 60 सालों में यहां कुछ नहीं हुआ। आज खुरई में पाच हजार मकान वन रहे हैं। श्री सिंह ने सदस्यता लेने वालों को धन्यवाद देते हुए सम्मान किया। सदस्यता लेने वालों में रघुराज सिंह, मुकेश सिंह, बादल सिंह, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, शिवराज सिंह विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, विन्द्रावन सिंह, आशीष ठाकुर, रामावतार पांडे, महेन्द्र सिंह, अशोक लोधी, पप्पू ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह, भरत सिंह आदि शामिल हैं। डोहेला मंदिर पहुंचकर रूद्राभिषेक किया इससे पहले मंत्री भूपेन्द्र सिंह सपत्नीक डोहेला मंदिर पहुंचे और वहां रूद्राभिषेक किया। यहां उन्होंने नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनी। वे पातालिया हनुमान मंदिर में चल रहे। अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए। यहां उन्होंने जाप किया और हवन में आहुति दी। गृह प्रवेश में हुए शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शास्त्री वार्ड में अनिल निलुश को मिले मकान के गृह प्रवेश में भी मंत्री श्री सिंह शामिल हुए। संयोग से आज ही अनिल की सुपुत्री का जन्मदिन भी था। श्री सिंह ने केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री सिंह सुभाष वार्ड में गोलू सिंधी के घर पहुंचे और उनकी माँ श्रीमती कौशल्या देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वे मंगल भवन में तारा भाई के निधन पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट