प्राइम टाइम : पहाड़ों पर बेतरतीब निर्माण कब तक?

1,709 views · Published 23 June 2017 · 15:57 · Indexed 24 October 2026

Channel: NDTV India · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

इस दौर में विकास का सीधा-सपाट मतलब हो गया है- बड़े-बड़े मॉल, बड़ी-बड़ी योजनाएं, बड़ी और चौड़ी सड़कें. लेकिन ये सपाट विकास क्या इस देश की विविधता से साथ न्याय करता है? ये सवाल हमारा नहीं, उन तमाम तबकों का है जो विकास की इस आंधी में ख़ुद को उखड़ता पा रहे हैं, उन पहाड़ों का भी है जिन्हें लगातार खोखला किया जा रहा है- ये बताते हुए कि इससे वहां चमक आएगी, बाज़ार आएगा, अमीरी आएगी. कुछ हद तक ये ग़लत भी नहीं है. लेकिन इस अंधाधुंध होड़ में हम क्या कुछ देख भी रहे हैं. पहाड़ों की ऊंचाइयों तक पहुंच बनाने के लिए हम सड़कें चौड़ी कर रहे हैं और इसके लिए पहाड़ों की ढालों को धमाकों से उड़ा दे रहे हैं. लेकिन इस सबमें पहाड़ की क्या हालत हो जा रही है? उस असली पहाड़ की जो अपनी बनावट में जितना जटिल है, उतना ही प्रकृति और पर्यावरण के लिए ज़रूरी भी.

Watch full show: https://khabar.ndtv.com/video/show/prime-time/how-long-the-reckless-construction-on-the-mountains-continue-461032?yt
NDTV is one of the leaders in the production and broadcasting of un-biased and comprehensive news and entertainment programmes in India and abroad. NDTV delivers reliable information across all platforms: TV, Internet and Mobile.

Subscribe for more videos: https://www.youtube.com/user/ndtv?sub_confirmation=1
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ndtv
Follow us on Twitter: https://twitter.com/ndtv
Download the NDTV Apps: http://www.ndtv.com/page/apps
Watch more videos: http://www.ndtv.com/video?yt

More from this channel