LOKTANTRA (13.06.2014)
16 views · Published 14 June 2014 · 55:38 · Indexed 31 October 2026
Channel: APN NEWS · 2014 · People & Blogs
केंद्र में आई बीजेपी की सरकार नही है जो की सफाई पर पूरा जोर दे रही है लेकिन उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूर्व तक फैला अवैध खनन का कारोबार नदियों के किनारे सफाचट करने में जुटा है। जी हां, बात हो रही है रेत या बालू के अवैध खनन की। प्रदेश की सभी नदियों के किनारों पर बड़ी-बड़ी मशीनों से रेत को बटोरने और बेचने का काम खुलेआम चल रहा है और सरकार इसे रोक पाने में नाकाम रही है। हजारों करोड़ रुपये के इस अवैध कारोबार से नेताओं की करीबी जगजाहिर है। सरकार की नाकामी की बड़ी वजह यही है कि खनन माफिया को नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है और अगर कोई अफसर कड़ाई करता भी है तो उसको या तो सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर तबादला। अवैध खनन का काम बदस्तूर जारी रहता है..APN ने इस मुद्दे को समझने की कोशिश की...