Punjab girl beaten by police
556 views · Published 5 March 2013 · 2:43 · Indexed 20 October 2026
Channel: DD News · 2013 · News & Politics
पंजाब के तरन तारन में पुलिसकर्मियों द्वारा 22 साल की एक लड़की और उसके पिता के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आय़ा है। लड़की ने शिकायत दर्ज की है कि जब वह अपने पिता के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापिस लौट रही थी तो एक ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह और उसके पिता इस बारे में शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी गए तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में शिकायतकर्ताओँ के साथ बदसुलूकी करने वाले दोनों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी और विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर और सीपीएम नेता वृदा करात ने पंजाब में पुलिस ज्यादती और कानून व्यवस्था पर अफसोस जताया।