रहस्यमयी झील जिसमें छुपा है अरबों का खजाना

314 views · Published 24 November 2017 · 2:26 · Indexed 25 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

यूं तो भारत में कई जगहें ऐसी है जिसके बारे में जानने की सबकी इच्छा होती है, कश्मीर से
कन्याकुमारी तक ऐसी कई जगहें मिल जाएगी जिसके राज आज तक दुनिया से छुपे है, आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे है जिसमें अरबों का खजाना भरा पड़ा है, सोने चांदी के जेवरातो से भरी पड़ी है झील , लेकिन कोई भी इस झील के खजाने को चुरा नहीं सकता क्योंकि इस खजाने की सुरक्षा एक नाग करता है हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से 60 किलोमीटर दूर रेहांडा के पास है कमरूनाग झील, यहां हर साल बाबा कमरूनाग का मेला भरता है हर साल गर्मियों में बाबा के मेले में भीड़ उमड़ पड़ती है क्योंकि बाबा घाटी के सबसे बड़े देवता है और हर मन्नत पूरी करते है , मंदिर के पास ही कमरूनाग झील है, मान्यता के मुताबिक भक्त झील में सोने चांदी के गहने और पैसे चढ़ाते है, लेकिन मान्यता ये भी है कि चढाए हुए गहने को वापिस कोई नहीं ले सकता यही कारण है कि इस झील में अरबों का खजाना आज भी दबा है, सोने चांदी के जेवरात चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, कमरूनाग को वर्षा का देवता माना जाता है, कमरूनाग का जिक्र महाभारत में भी आता है ये उस वक्त सबसे शक्तिशाली योद्धा थे लेकिन कृष्ण नीति से हार गए थे, महाभारत में कमरूनाग जी ने कहा कि जो सेना हारेगी, वो उसका साथ देंगे. अगर ऐसा होता तो वे कौरवों का भी साथ देते और मुसीबत हो सकती थी लेकिन कष्ण भगवान ने इन्हैं एक शर्त में हराकर इनका सिर मांग लिया. कटे हुए सिर के साथ कमरूनाथ जी ने महाभारत का युद्ध देखने की इच्छा जाहिर की तो कृष्ण जी ने इनके सिर को हिमालय पर पहुंचा दिया कमरूनाग को पानी की कमी न हो इसलिए पांडव भीम ने हथेली गाड़कर एक झील बना दी बाद में ये मान्यता प्रचलन में आई कि इस झील में सोना चांदी चढ़ाने से हर मन्नत पूरी होती है

More from this channel