इनसब राजनीतिक बहस के लिए मैं सक्षम नहीं हूं - पल्लव सिसोदिया, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट
247 views · Published 3 February 2018 · 1:18 · Indexed 1 November 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
जम्मू-कश्मीर में सेना के खिलाफ एफआईआर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के अंदर से ही इस पर सवाल उठाए जाने लगे हैं. बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को घेरा है. उन्होंने लिखा है कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के विधानसभा में दिए गए बयान का रक्षामंत्री ने खंडन नहीं किया. स्वामी ने लिखा कि इस मसले पर रक्षा मंत्री खामोश हैं, पार्टी को उनकी चुप्पी पर संज्ञान लेना चाहिए. शोपियां में सेना की गोलीबारी से पत्थरबाजों की मौत के बाद जवानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है. Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/