Betul News : बिना परमिशन के संचालित हो रही अंग्रेजी की क्लास  "NewsViews360"

153 views · Published 10 October 2018 · 1:20 · Indexed 12 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

बैतूल। शासकीय बालक आदिवासी आश्रम शाला बैतूल में बिना परमिशन के अधीक्षक द्वारा अंग्रेजी कक्षा संचालित कर विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम किया जा रहा था, जब यह मामला मीडिया के माध्यम से कलेक्टर और सहायक आयुक्त तक पहुंचा तो अधिकारियों में हडकंप मच गया. शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में कक्षा छटवीं की अंग्रेजी क्लास संचालित की जा रही है, यह क्लास जुलाई माह से शुरू की गई, जबकि इसकी प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है. अधीक्षक द्वारा मनमर्जी से नियमों को ताक पर रखकर यह क्लासेस संचालित की जा रही है. इस क्लास में महज चार विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिसमें बाबजई निवासी नीरज पिता सुभाष पंद्राम, हरदा निवासी शिवप्रसाद पिता फूलेसिंह, बिटिया निवासी नवनीत पिता भूरा,  कुनखेड़ी निवासी हरिओम पिता सकलसिंह शामिल है. बिना अनुमति के अंग्रेजी माध्यम की क्लास संचालित कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. यह  सबकुछ जुलाई माह से चल रहा था, लेकिन अधिकारियेां को इसकी भनक तक नहीं थी. जब अधीक्षक से इस संबंध में पूछा गया तो वे भी जवाब देने से टालामटोली करने लगे. 

हो सकती है अधिकारियों की मिली भगत - बिना अनुमति के अंग्रेजी माध्यम की क्लास संचालित करना अधिकारियों की मिली भगत होने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा इस मामले को दबाने का काम किया जा रहा है. अधिकारियों के सामने सबकुछ इतने महीनों से चलते आ रहा है लेकिन कोई कार्रवाही नहीं होना संदेह के घेरे में है. 

इनका कहना है - 

मैंने अंग्रेजी माध्यम से क्लासेस संचालित करना शुरू कर दिया है. इसकी कोई अनुमति तो नहीं है, आगे जो भी होगा देखा जायेगा. 

हरिलाल उइके, अधीक्षक शा. बालक आदिवासी आश्रम बैतूल

बिना अनुमति के इस तरह से अंग्रेजी क्लासेस संचालित नहीं की जा सकती. मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी लगी है. मैं तत्काल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करूंगा. 

अमरनाथ सिंह 

सहायक आयुक्त, बैतूल

आपके माध्यम से मुझे अंग्रेजी क्लासेस संचालित करने की जानकारी मिली है. मंै इस मामले को दिखवाता हूं. 

शशांक मिश्र, कलेक्टर, बैतूल

More from this channel