Janadesh: Naxalite issue

408 views · Published 5 November 2013 · 2:48 · Indexed 20 September 2026

Channel: DD News · 2013 · News & Politics

Watch on YouTube

छत्तीसगढ़। कुल 21 हजार 4 सौ 24 पोलिंग बूथ। इनमें से 6 हज़ार 9 सौ 20 बूथ संवेदनशील और 3 हजार 249 बूथ हैं अतिसंवेदनशील। बहुत दिन नहीं बीते जब मई में झीरम घाटी में पहली बार नक्सलियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए सीधे राजनीतिक वर्ग को निशाने पर लिया था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेताओं समेत कुल 35 लोग मारे गए। हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई थी। जाहिर है, सुरक्षित मतदान एक बड़ी चुनौती है, आखिर कितनी बड़ी है नक्सल समस्या, पेश है एक रिपोर्टः

More from this channel