2018 Jawa motorcycle ad| jawa & jawa 42 ad|SpeedDrift
497 views · Published 16 November 2018 · 1:33 · Indexed 21 September 2026
Channel: SpeedDrift · 2018 · Autos & Vehicles
ऑटो डेस्क. 44 साल पहले बंद हो चुकी जावा मोटरसाइकिल ने एक बार फिर भारत में अपना कमबैक कर लिया है। जावा ने अपने 3 नए मॉडल जावा, जावा 42, जावा पेराक को भारत में लॉन्च किया है। इन मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपए रखी गई है। जावा की सभी मोटरसाइकिल में 293 सीसी का इंज है जो 27PS का पावर प्रोड्यूस करता है। ----------------------------------------------------------------------- यह है भारत में जावा मोटरसाइकिल की कीमत जावा मॉडल - 1.64 लाख रु. जावा 42 - 1.55 लाख रु. जावा पेराक - 1.89 लाख रु. __________________________________________ लॉन्चिंग से पहले जावा की क्लासिक 300cc मोटरसाइकिल और स्क्रैम्बलर स्टाइल मोटरसाइकिल को स्पॉट किया गया था, जिसका टीजर भी कंपनी ने रिलीज किया था। इसमें जावा की झलक देखने को मिली साथ ही इसके ट्विन एग्जॉस्ट सिस्टम का साउंड सुनने को मिला। कंपनी ने जावा को अपने लेजेंड्री ओल्ड स्कूल लुक में ही डिजाइन किया है जो लोगों का ध्यान ओर आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। नई जावा क्लासिक 300 मोटरसाइकिल फ्रंट डिस्क ब्रेक और ABS जैसे लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स से लैस है। कंपनी लॉन्चिंग से पहले ही जावा मोटरसाइकिल के नए इंजन के डिटेल को ऑफिशियली दी थी। इन मोटरसाइकिल में 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन होगा जो 27BHP का पावर और 28Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इस इंजन को खास तौर पर इटली में डिजाइन किया गया है जिसमें इसके रेट्रो लुक को बरकरार रखा गया है। साथ ही इसकी Twin exhaust का साउंड भी पुरानी जावा की तरह ही है। __________________________________________ Registration to book at: https://www.jawamotorcycles.com/ Thank you watching Speed Drift. SpeedDrift.