KOLARAS NEWS | PHE DEPARTMENT | WATER SCARCITY

308 views · Published 5 April 2018 · 3:22 · Indexed 4 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · People & Blogs

Watch on YouTube

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पानी कि शिकायतें मिलने लगी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रो में जल नल योजनाओ सहित, बोर और हैडपंप खराब होने की शिकायतें लेकर पीएचई विभाग के चक्कर काट रहे है। कोलारस अनुविभाग में जन सुविधा के लिए 23 जल नल योजनाऐं ग्रामीण क्षेत्रो में पीएचई विभाग द्वारा चालू बताई जा रही है। लेकिन हमारे समाचार प्रतिनिधी द्वारा जब इस मामले कि तह तक जाने कि कोशिश कि तो पीएचई विभाग कि सच्चाई का पर्दा फास हो गया ग्रामीणो क्षेत्रो में जाकर देखा तो 23 जल नल योजनाओ में करीब 60 प्रतिशत जल नल योजनाऐं वर्षो से बंद पड़ी मिली।


अल्पवर्षा के कारण क्षेत्र में पानी का संकट गहराता जा रहा है। गर्मी के बड़ते पारे के साथ ऐसे में पानी कि बड़ती समस्या के साथ कोलारस विधानसभा गर्मी के बड़ते पारे के साथ ही बिजली, पानी कि समस्या ने भी क्षेत्र में दस्तक दे दी है। आए दिन नगर सहित गांवो में पानी कि शिकायते प्राप्त हो रही है। जिससे पानी के लिए क्षेत्र में त्राही मचना शुरू होती जा रही है। गांवो में हालत दिन व दिन पानी के लिए बदतर होते जा रहे है। लोग गांवो में दो से तीन किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर है। गांवो में जल नल योजनाऐं ठप पड़ी है। लोग वाहनो और साईकिलो से अपना काम छोड़कर दिन रात पानी के लिए जददोजहद कर रहे है।

More from this channel