Swami Ramdev , Bharat Swabhiman Yatra III, Rajasthan, 20-05-2012

988 views · Published 20 May 2012 · 51:18 · Indexed 2 October 2026

Channel: Swami Ramdev · 2012 · Nonprofits & Activism

Watch on YouTube

सादुलपुर(चूरू).भारत स्वाभिमान यात्रा के तीसरे चरण का आगाज करते हुए योग गुरु रामदेव ने शनिवार को ग्राम गागड़वास में शहीद प्रतिमा के अनावरण समारोह में काले धन की वापसी के मुद्दे को लेकर तीन जून से आर-पार की लड़ाई शुरू करने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था सही नहीं है।
 
543 लोग भारत की किस्मत का फैसला करते हैं। उनमें कुछ लोग अच्छे भी हैं। जिस दिन 300 अच्छे लोग पहुंच गए, तब काला धन वापस लाने व देश के विकास को कोई नहीं रोक सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि हर जगह अपनी भाषा है लेकिन भारतीयों को बड़ी डिग्री लेने के लिए अंग्रेजी जरूरी है। योग गुरु ने टू जी, चारा, बोफोर्स, सड़क व कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि घोटालों के कारण देश शर्मसार है।
 
राजस्थान की माटी में शौर्य का भाव
 
योग गुरु रामदेव ने कहा कि राजस्थान की माटी में शौर्य, पराक्रम, त्याग व बलिदान की भावना भरी है। यही भावना बुलंदियों पर पहुंचाती है। यहां के लोगों में देश के लिए कुर्बानी देने वालों के प्रति आस्था है। भारत स्वाभिमान के तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत पर चूरू जिले के गागड़वास में शहीद विजयपालसिंह की प्रतिमा अनावरण के दौरान वे सभा को संबोधित कर रहे थे।
 
योग गुरु ने कहा कि आज हर कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी बचाने के लिए जमीन व करोड़ों रुपए खर्च करता है। कर्जा कर लेता है लेकिन एक सैनिक अपना जीवन दांव पर लगाकर देश को बचाता है। ऐसों में एक गागड़वास का विजयपाल भी है। हमें ऐसी शहादत पर गर्व होना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता हरिसिंह चाहर ने की।
 
इस मौके पर रामदेव ने शहीद के पिता यादराम स्वामी, मां सरस्वती देवी, पत्नी विद्या देवी तथा अन्य वीरांगनाओं का शॉल व पगड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया। गागड़वास के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

More from this channel