बागपत में PM Modi की रैली पर खड़ा हुआ नया विवाद, विपक्ष ने चुनाव आयोग से की शिकायत || National Voice

1,224 views · Published 27 May 2018 · 5:48 · Indexed 16 November 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले फेज के उद्घाटन के बाद बागपत में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है...बागपत के पड़ोस की लोकसभा सीट कैराना में कल वोटिंग है ...इससे पहले रविवार को यहां मोदी के रैली करने को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी..लेकिन आयोग ने यह कहते हुए विपक्ष की बात को तवज्जो नहीं दी कि बागपत में चुनाव की आचार संहिता लागू नहीं है ....लिहाजा वहां होने वाले किसी आयोजन पर रोक नहीं लगाई जा सकती ......मोदी इस वक्त बागपत पहुंच चुके हैं और यहां पर एक्सप्रेस वे उद्घाटन पर के बाद कार्यक्रम चल रहा है.. इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है.. .. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली के निजामुद्दीन से खुली जीप में रोड शो किया... निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर गाजीपुर तक प्रधानमंत्री ने खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया... .दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए ये एक्सप्रेस वे काफी अहम है..इससे मेरठ और आसपास के इलाकों  के लोगों को दिल्ली आने में अब बेहद कम वक्त लगेगा... ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे हरियाणा के कुंडली से शुरू होकर बागपत, गाजियाबाद और नोएडा होते हुए पलवल से जुड़ रहा है...  इसके शुरू होने से चंडीगढ़, अंबाला, लुधियाना से लेकर जम्मू तक से आने वाले लोगों को आगरा, कानपुर होते हुए देश के दूसरे हिस्सों में जाने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी...  इससे राष्ट्रीय राजधानी में क्षेत्र में गाड़ियों के बड़े बोझ से मुक्ति मिलेगी...  कोलकाता से सीधे पंजाब और जम्मू आने-जाने वालों को भी फायदा होगा..  
About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoice.in/

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel