मोदी पर निशाना, कहा जाओ चाय बेचो

3,685 views · Published 22 November 2017 · 2:07 · Indexed 28 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

गुजरात चुनाव से पहले दोनों राजनीतिक पार्टियों के लिए हर एक कदम खास होता जा रहा है,
कोई छोटा सा मुद्दा किसी पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है तो किसी नुकसान , 2007 में
सोनिया गांधी का दिया बयान जीता जागता उदाहरण है कि किस तरह सोनिया गांधी के नरेंद्र मोदी पर दिए एक बयान की वजह से पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा, इस बार के गुजरात चुनाव में कांग्रेस फूंक फूंक कर भर रही है लेकिन बावजूद इसके कल कांग्रेस ने एक ऐसा कदम उठाया है जो उसके लिए आत्मघाती भी साबित हो सकता है, युवा कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर कल पीएम मोदी का मजाक उड़ाते हुए उन्हैं चायवाला बता दिया, इस ट्वीट में मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से विपक्ष को लेकर कुछ बात कर रहे है, इसमें मोदी कुछ गलत उच्चारण कर देते है जिसे ट्रंप सही करते है , लेकिन थेरेसा मे उनका यह कहकर मजाक उड़ाती है कि तुम 'चायवाले' क्या जानो? जाओ, चाय बेचो... हालांकि विवाद खड़ा होता देख ये ट्वीट हटा दिया गया लेकिन बीजेपी मोदी के अपमान के बाद काफी आक्रामक हो गई , गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने सीधा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सफाई मांगी और कहा कि  युवक कांग्रेस की यह हरकत और गरीब विरोधी मानसिकता भारतीय गरीबों के प्रति अपनी मानसिकता को दर्शाता है। युवराज कुछ कीजिए...... बीजेपी से लोकसभा सांसद और अभिनेता परेश रावल ने तो यहां तक कह दिया कि हमारा चायवाला आपके बारवाले से बेहतर है.... इसके बाद कांग्रेस बचाव में उतर आई और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए युवक कांग्रेस के ट्वीट को कांग्रेस की संस्कृति से अलग बताया ... चुनाव से ठीक पहले आए इस ट्वीट से ये तो साफ हो रहा है कि जुबानी जंग अब और तेज होने वाली है लेकिन इसमें बाजी कौन मार जाएगा ये तो 18 दिसंबर को ही पता चलेगा ...

More from this channel