How To Observe Dev Shyani Ekadashi, Its Religious, Social, Vedic Importance

296 views · Published 8 July 2014 · 23:22 · Indexed 19 October 2026

Channel: Astro Vastu Remedies · 2014 · Science & Technology

Watch on YouTube

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर २६ हो जाती है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही देवशयनी एकादशी कहा जाता है। कहीं-कहीं इस तिथि को 'पद्मनाभा' भी कहते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये एकादशी आती है। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर उन्हें योग निद्रा से जगाया अथवा उठाया जाता है। उस दिन को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। इस बीच के अंतराल को ही चातुर्मास कहा गया है।

More from this channel