Importance Of Solah Somvar Fast, Savan Fast Story, Ways And Mantra To Offer Jal To Shiva
1,064 views · Published 18 July 2014 · 20:22 · Indexed 10 November 2026
Channel: Astro Vastu Remedies · 2014 · Science & Technology
जानिये श्रावण मास में सोलह सोमवार का महत्व, सावन व्रत कथा और सावन में कैसे और किन मंत्रों से शिव पर चढ़ाएं जल........Importance Of Solah Somvar Fast, Know The Vedic Story, Katha, Legends Related To Savan Fast, Ways And Mantra To Offer Jal and Worship Lord Shiva In Savan Maas. श्रावण मास में भगवान त्रिलोकीनाथ, डमरूधर भगवान शिवशंकर की पूजा अर्चना का बहुत अधिक महत्व है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रावण मास में भक्त लोग उनका अनेक प्रकार से पूजन अभिषेक करते हैं। भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं, वह प्रसन्न होकर भक्तों की इच्छा पूर्ण करते हैं। महिलाएं श्रावण से सोलह सोमवार का व्रत धारण (प्रारंभ) करती है, सुहागन महिला अपने पति एवं पुत्र की रक्षा के लिए तो कुंवारी कन्या इच्छित वर प्राप्ति के लिए एवं अपने भाई तथा पिता की उन्नति के लिए पूरी श्रद्धा के साथ व्रत धारण करती है। श्रावण से सोलह सोमवार कुल वृद्धि के लिए, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए, सम्मान के लिए भी किया जाता है। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इसे भगवान शिव का दिन माना जाता है। इसलिए सोमवार के दिन शिव भक्त शिवालयों में जाकर शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इन सोमवार का अपना विशेष महत्व है। हिन्दू धर्म पंचांग का पांचवा माह 'सावन' भगवान शिव को समर्पित है। यह वर्षा काल भी है। इस विशेष काल में शिव भक्ति और पूजा में जल धारा बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी गई है। शिव वैराग्य के अद्भुत आदर्श हैं। माना जाता है कि वाघम्बरधारी (बाघ की खाल पहनने वाले), सरल और सहज स्वरूप शिव अपने भक्त द्वारा अपनाए पूजा के आसान उपायों और सामग्रियों से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
More from this channel
-
1:11
Importance n Impacts Of Solar Eclips n Its Remadies by Celebrity Astrologer.
-
0:30
Importance Of " Lohri " By Celebrity Astrologer n Vastu consultant Pt. Vaibhava
-
3:14
Astrology tips By Celebrity Astrologer Pt. Vaibhava Nath Sharma
-
3:59
Get Wealthy Through Astrology Tips By Celebrity Astrologer Pt. Vaibhava nath Sharma
-
3:35
Horoscope and Daily Astrology By Pt. vaibhava Nath Sharma,Celebrity Astrologer & Vastu Consultant.
-
2:08
Daily Astrology predictions By celebrity Astrologer Pt.Vaibhava Nath Sharma on Sahara Samay.
-
1:19
Astrology By celebrity Astrologer Pt.Vaibhava Nath Sharma
-
0:41
Daily Rashi Pridections by Pt. Vaibhava On Mahua TV