भाजपा को लेकर तीन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर आ रही है बड़ी ख़बर | Prime Debate

1,593 views · Published 20 September 2018 · 5:51 · Indexed 8 November 2026

Channel: News18 Rajasthan · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

जागरण संवाददाता, जयपुर। साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों आदिवासियों को लुभाने की जुगत में जुटे हुए हैं। माना जाता है कि जो दल मेवाड़ (उदयपुर संभाग) में बढ़त लेगा, उसी को सरकार बनाने का मौका मिलेगा। इसी मान्यता को ध्यान में रखकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीन दिन तक मेवाड़ के सभी जिलों में घूमकर मतदाताओं का मानस टटोला। इसके साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी को वोट देने की अपील की। अब गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेवाड़ के दौरे पर पहुंचेंगे। गांधी आदिवासी जिले डूंगरपुर के सागवाड़ा में एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।



Subscribe to our channel for latest news updates: https://goo.gl/Xo1o6n 
Follow Us: https://twitter.com/EtvRajasthan2 
Like Us: https://www.facebook.com/EtvRajasthani/
Follow Us: https://goo.gl/xnrjkt 
Our Website: http://hindi.news18.com/livetv/etv-rajasthan/

More from this channel