Betul News :गंज थाना पुलिस को 1 वर्ष पूर्व हुई चोरी का खुलासा बड़ी सफलता हासिल "News VIews 360"
313 views · Published 1 September 2018 · 2:26 · Indexed 10 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बैतूल - गंज थाना पुलिस को 1 वर्ष पूर्व हुई चोरी का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है गर्ग कॉलोनी निवासी संगीता नागले के यहां पिछले वर्ष चोरी की घटना हुई थी पुलिस ने चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक आरएस मिश्रा के मार्ग-दर्शन व एसडीओपी आनंद राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक सीमा राय की टीम उनि हरिशंकर वर्मा, प्रआर नरेश रघुवंशी, आरक्षक विकास जैन, अजय बरवडे एक टीम गठित की थी इस टीम ने 2017 में हुई चोरी का खुलासा किया है।मामले का खुलासा करते हुऐ बताया कि गीता पति किशन नागले निवासी गर्ग कालोनी गंज बैतूल के घर चोरी सूचना पर अपक्र. 25/17 धारा 457,380 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। तथा अपराध विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक को आरोपी संदीप आठनेरे अपनी मोसी सास गीता पति किशन नागले निवासी बैतूल के घर विवाह में शामिल होने आया था। चूकिं आरोपी को लगा की शादी-विवाह का घर है, तथा घर के सोने-चांदी के जेवर कहा रखे है, इस जानकारी के होने के कारण आरोपी द्वारा अपने साथियों- जगदीश पिता रामप्रसाद वर्मन निवासी कटनी, रामबहारे उर्फ पप्पु पिता रामावतार साहू निवासी रीवा तथा राकेश पिता राजाराम विश्वकर्मा निवासी जबलपुर को फोन करके बुलाया तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त आरोपियों द्वारा चोरी का माल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म 03 के सामने बने ग्राउंड में पीपल के पेड के नीचे छुपाय गया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा - आरोपियों को थाना बरेला जिला जबलपुर में चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया था, जिनसे सूचना मिलने पर पूछताछ के टीम द्वारा आरोपियो से हिकमत अमली से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना करना कबूल किया गया। माल मश्रूका जिसमें दो जोडे चांदी के पायल, आठ नग सोने के लाकेट, एक नग सोने की अंगूठी, दो नग सोने की चेन, दो नग सोने के पेंडल, दो नग सोने की बाली, दो नग सोने की नथ तथा सोने की पंचली जो कुल कीमती लगभग 3,40,000/-रू का जप्त किया गया।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट