Phool Patjhad Me Bhi Gar - सत्येन्द्र सिंह शलभ-
650 views · Published 17 August 2016 · 10:43 · Indexed 10 November 2026
Channel: MUSHAIRA GOMTI AGENCIES · 2016 · Entertainment
परिचय- सत्येन्द्र सिंह शलभ-
- शेर-
जिसने पैदा किया जीने को हौसला देगा
घड़कनों के लिए सीने को हौसला देगा
भिखारियों के सामने न हाथ तुम करना
जिसके हाथों में कटोरा वो भला क्या देगा
दोस्ती सदियों में होती है, दुश्मनी इक पल की
अभी उसे दुश्मन कहकर न बुलाया जाए
- ये हैं चंद शेर, इन्हें तराशा है सत्येन्द्र सिंह शलभ ने,
- शलभ यू तो भारतीय पुलिस सेवा के एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाने, जाते हैं और वे उत्तरप्रदेश के कई जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर चुके हैं। वर्तमान समय में वह चैबीसवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में सेनानायक के पद पर तैनात हैं
- छात्र जीवन से लिखने के शौकीन शलभ ने एमए की स्नातकोत्तर उपाधि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से
हासिल की है जबकि कानून की डिग्री एलएलबी गृह जिले लखनऊ से प्राप्त की है और वर्तमान में शोधरत हैं
- एक कर्तव्यनिश्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में उन्हें वर्श 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने वीरता के पुलिस पदक और वर्ष 2012 में दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया है तो एक विचारवान लेखक के रूप में उन्होंने अनेक कहानियों और कविताओं के माध्यम से पहचान बनाई है।
- समाज के विभिन्न चरित्रों की दास्तान कहता ‘सूरज की परछाई’ उनकी लिखी कहानियों का प्रकाशित संग्रह है तो संवेदनषील कवि में रूप में 1996 में प्रकाषित काव्य संग्रह ‘सरहद के पार तक’, गजल संग्रह ‘दुनिया है फानी’ और उसके बाद 2006 गीत संग्रह ‘इतना मत चाहो उसे’ से उन्होंने एक मुकम्मल पहचान बनाई। इस गीत संग्रह के लिए शलभ उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान का 51 हजार धनराशि का डा.शिवमंगल सिंह सुमन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उनका दूसरा
प्रकाशित गीत संग्रह ‘तुम तो ऐसे न थे’ है।
- सत्येन्द्र सिंह शलभ ने की कविताएं कहानियां कई प्रतिश्ठित पत्र-पत्रिकाओं में छपी हैं वहीं दूरदर्शन व आकाशवाणी से भी उनकी रचनाओं का प्रसारण बराबर होता रहा है। उनकी कुछ और पुस्तकें प्रकशनाधीन हैं। इनमें ‘पुलिस और पुलिसिंग’, ‘आखिर तलाक क्यों?’, गीत संग्रह ‘अच्छा लगता है’ और महाकाव्य ‘कविता-कविता’शामिल हैं.
- आइए, उनकी रचनाओं का लुत्फ खुद उनकी आवाज में लें-