सरकार युवाओं का रोजगार छिनने में लगी है और इसे नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे केएन त्रिपाठी

69 views · Published 7 January 2018 · 0:53 · Indexed 10 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

झारखंड: सरकार युवाओं का रोजगार छिनने में लगी है। प्रदेश में दो तरह के नियम चल रहे हैं। प्रदेश के 11 जिलों में कुछ और 13 जिलों में कुछ नियम है। इस नियम में बदलाव नहीं किया गया तो यहां के युवा सरकार बदल देंगे। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का। वे शनिवार को पलामू से चलकर युवा अधिकार यात्रा रथ में बोकारो पहुंचे। यहां सेक्टर चार स्थित खेलाय चंडी मैदान में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि सभी युवा एकजुट होकर सरकार की इस नीति का विरोध करें। झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि युवा अधिकार यात्रा की आंधी चली है। रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब युवा जाग चुके हैं। जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि युवा देश की धड़कन हैं। समय आने पर सरकार को जवाब देंगे। युवा अधिकार यात्रा भारत की दिशा-दशा तय करेगी। इससे पहले युवा अधिकार यात्रा का स्वागत किया गया। इस यात्रा में केशर जावेद, विजय चौबे, जितेंद्र सिंह, भीम सिंह भी मौजूद थे। 

Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia
Do share your comments/opinions here or on -
http://twitter.com/APNNewsIndia
http://facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel