RJS सकारात्मक बैठक की गूंज पहुंची दिल्ली से जमशेदपुर

153 views · Published 12 September 2018 · 2:22 · Indexed 25 September 2026

Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

पूर्व राष्ट्रपति और स्थानीय सकारात्मक व्यक्तित्व को दी गई श्रद्धांजलि और हुई सकारात्मक चर्चा

"रास्ता खुद से बनाना चाहिए,
 लक्ष्य पर नजरें जमाना चाहिए,
 है सदा संघर्ष जीवन में मगर,
मुश्किलों में मुस्कुराना चाहिए ।"
  ‌     आज देश में फैली नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय गाथा लिखी जा रही है । भारत के मीडिया कर्मी और समाजसेवी सकारात्मक सोच से पूरे भारत में सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।
सवा साल  से चल रहा है RJS सकारात्मक भारत अभियान की दूसरी श्रृंखला में 9सितंबर2018 को RJS एडमिन्स के नेतृत्व में झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो में  RJS सकारात्मक बैठक की गई।
        बैठक की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन और हाल ही में दिवंगत सकारात्मक व्यक्तित्व श्रीमती विमला देवी जी (धर्मपत्नी श्री जगबली सिंह जी) को श्रृद्धांजलि देकर हुई।
बैठक का आयोजन रामजानकी संस्थान (RJS) के एडमिन राम सिंह और संजीव कुमार सिंह ने‌ राजकुमार सिंह -अमन इंटरप्राइजेज के सौजन्य से किया गया। 
स्व०विमला देवी के परिवार से मिलने आए झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने कहा कि
 श्रीमती विमला देवी एक घरेलू महिला थीं इनकी सबसे बड़ी विशेषता थी कि इन के आसपास के कॉलोनी निवासी इनसे अपनी समस्याओं के समाधान का मार्गदर्शन लिया करते थे इन्होंने समाज में सदा भारतीय , परिवार,सभ्यता और संस्कार पर बल दिया ।
बैठक के संयोजक राम सिंह ने कहा कि
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर राधा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को एक आदर्श शिक्षक के रूप में याद किया जाता है इनकी जयंती 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है उन्होंने भारत और पश्चिम दोनों में भारतीय दर्शनशास्त्र के सोच की शुरुआत की क्योंकि वह दोनों सभ्यताओं का मिलन
चाहते थे । उनकी भावनाएं वसुधैव कुटुम्बकम् की थी ।
डा.पुष्कर बाला ,प्रिंसिपल  बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज घाटशिला ने भी श्रद्धांजली दी और कहा कि विमला देवी जी को हमलोग चाचीजी कहते रहे हैं और कहते रहेंगे।उनकी सबसे बड़ी बात थी कि परिवार और समाज के सभी लोगों को वो मिलाकर रखती थीं।

More from this channel