आज की कुछ खबरें

80 views · Published 24 December 2018 · 7:12 · Indexed 14 November 2026

Channel: Expose India · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

विधायक श्याम बहादुर सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा
 CM नीतीश के लिए कही ये बात
सिस्टम से नाराज होकर सीवान के बड़हरिया से जदयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है…. विधायक श्याम बहादुर ने बीती रात अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर सौंप दिया है.....इस्तीफा की वजह बताते हुए श्यामबहादुर ने कहा कि पंचरूखी में बंद हुए सुगर फैक्ट्री पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा था…..जब गरीब लोगों ने इसका विरोध किया तो 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया…..इसी वजह से उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है......श्यामबहादुर ने साफ कहा कि वह मरते दम तक किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे…..और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उन्हें भरोसा है.....अगर नीतीश कुमार गरीबों पर हुए मुकदमा खत्म करवाते हैं तो वो अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं. 
=================================================================
फेडरल फ्रंट की कोशिश में जुटे केसीआर
ममता बनर्जी के साथ मुलाकात कर 'फेडरल फ्रंट' पर करेंगे चर्चा 
विधानसभा चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गैर- कांग्रेस और गैर- बीजेपी दलों के साथ मिलाकर 'फेडरल फ्रंट' बनाने की कोशिश में जुट गए हैं....इस कड़ी में उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकत के बाद अब वह टीएमसी प्रमुख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात कर 'फेडरल फ्रंट' पर चर्चा करेंगे.....ममता बनर्जी के साथ केसीआर की ये दूसरी मुलाकात है.....इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात मार्च के महीने बैठक हुई थी..... है.....
=================================================================
राम मंदिर निर्माण को लेकर नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान 
राम मंदिर मुद्दा अदालत के फैसले या आपसी सहमति से सुलझे- नीतीश कुमार
BJP के सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है..... राम मंदिर निर्माण को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि इस मुद्दे को या तो अदालत के फैसले या फिर आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए..... इस दौरान उन्होंने उन विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया.... और कहा कि दुष्प्रचार का बिहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा..... 'हम न्याय के साथ विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं......मेरी बिना वजह बोलने की आदत नहीं है.....कुछ लोगों में सिर्फ बोलने की आदत होती है..... 
==================================================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर
करीब 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर है......ओडिशा को पीएम मोदी करीब 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे......साथ ही ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में IIT कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे.....इसके साथ ही ऊर्जा गंगा योजना के तहत पाइप लाइन कार्य की भी शुरुआत होगी.....प्रधानमंत्री के इस दौरे को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है......भारतीय जनता पार्टी इस बार पूर्वी भारत पर जोर दे रही है, यही कारण है कि बीजपी वहां अपनी पूरी ताकत लगाना चाहती है......
===========================================================================
सबरीमाला में भगवान अयप्पा के दर्शन की कोशिश फिर हुई नाकाम
भारी विरोध के बीच बिना दर्शन किए लौटी 2 महिलाए 
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की भगवान अयप्पा के दर्शन की एक और कोशिश नाकाम हो गई…. रविवार को भी कुछ महिलाए पंबा से मंदिर जाने का प्रयास कर रही थीं.... लेकिन लोगों के विरोध के चलते उन्हें लौटना पड़ा था.....इसी कड़ी में आज भी दो महिलाएं पंबा शहर से पहाड़ी की ओर बढ़ने लगीं, जहां सबरीमाला मंदिर स्थित है.... महिलाओं के आगे बढ़ते ही उनका जबरदस्त विरोध होने लगा.....पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए इन दो महिलाओं को वापस भेज दिया......
==================================================================
शिवराज सिंह चौहान पूरे राज्य का दौरा पर 
जनता का कर रहे है आभार प्रकट
चाहता तो बना मै भी बना लेता लंगड़ी सरकार-शिवराज सिंह चौहान 
मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों के बाद शिवराज सिंह चौहान पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं…..और जनता का आभार प्रकट कर रहे हैं.....इसी बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला है......एमपी में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार है और चुनाव नतीजों के बाद अगर वे चाहते तो राज्य में बीजेपी की लंगड़ी सरकार बना सकते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करना मंजूर नहीं था...... कांग्रेस को सीटें ज्यादा मिली हैं, लेकिन वोट ज्यादा बीजेपी को मिले हैं.....


Expose India राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल के क्षेत्र से जुड़ी समाचारों को शामिल करता है। लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमेशा बने रहें Expose India के साथ।
=============================

Expose India is one of the best Hindi News Network of india. Expose India covers latest news in politics, entertainment, Bollywood, Business and Sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 
=============================
Subscribe Our Channel For Latest Updates
--------------------------------------------------------------------
--------------------------------------------------------------------

Official website - http://www.exposeindia.com

Like us on Facebook - https://www.facebook.com/ExposIndia

Follow us on Twitter - https://twitter.com/Expose_India

Follow us on Google+ - https://plus.google.com/u/0/104967775959443065682

More from this channel